जमुई, सितम्बर 9 -- जमुई । निज संवाददाता बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा सूबे के सभी सदर अस्पतालों और अन्य सरकारी अस्पतालों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत निशुल्क और 24 घंटे पैथोलॉजी जांच सेवा शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग के इस बड़े कदम से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को महंगे टेस्ट के लिए अब निजी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। साथ ही आर्थिक नुकसान से मरीज और उनके परिजन बच रहे है। सूबे की सरकार की इस पहल से गरीब तबके के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।

योजना की मुख्य विशेषताएं 24 घंटे सुविधा : राज्य के अस्पतालों में अब चौबीसों घंटे पैथोलॉजी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगा। सथ ही मरीजों को पैथोलॉजी हब में कई प्रकार के जरूरी और महंगे टेस्ट पूरी तरह मुफ्त मिल रहे हैं। मरीजों की सभी जांच रिपोर्ट का डिजिटल और केंद्रीकृत स्टो...