बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक बस स्टेशन की मांग शासन से की गई। अब उन्हें परिवहन विभाग के राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह का पत्र मिला है। जिसमें जनता की सुविधा के लिए किए गए अनुरोध और उनके प्रयासों का संज्ञान लेते हुए सरकार ने पीपीपी अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। विधायक ने बताया कि बस स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जिससे यात्रियों को प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल और बेहतर परिवहन कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा पीपीपी माडल पर बनने वाले इस स्टेशन से ना केवल परिवहन व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार भी बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि खुर्जा का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.