हल्द्वानी, फरवरी 17 -- नैनीताल। नगर के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 42 दिवसीय शीतकालीन विशेष अध्ययन शिविर का समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने शिविर को बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी बताते हुए विद्यार्थियों के अनुशासन व परिश्रम की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को आत्मविश्वास व लक्ष्य के प्रति गंभीर बनाते हैं। उपाध्यक्ष अजय अरोड़ा ने संयम, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने की सलाह दी। कार्यक्रम में शैक्षिक प्रभारी उमेश शर्मा, डॉ. माधव प्रसाद, विष्णु शुक्ला, अरुण कुमार यादव, केतन बोरा, मनीष चंद्र, घनश्याम, दिनेश नयाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...