नैनीताल, फरवरी 3 -- नैनीताल। दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर आयोजित अभिभावक परिचय कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने विद्यालय की संस्कारयुक्त एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रणाली की जानकारी दी। विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा का परिणाम 4 मार्च को वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...