पीपीजे के छात्रों ने बिजनेस समिट में जीता पुरस्कार
नैनीताल, मई 1 -- नैनीताल। एमआईईटी की ओर से आयोजित बिजनेस समिट में उद्यमिता, स्टार्टअप और बूटकैंप से जुड़े विषयों पर आयोजित विशेष सत्र में कॉलेज, शोध एवं स्कूल स्तर के छात्रों ने हिस्सा लेकर नवाचारपूर्ण बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए। स्कूल आइडिया पिचिंग सत्र में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने कुल 24 आइडिया पेश किए। इसमें पार्वती प्रेमा जगाती (पीपीजे) सरस्वती विहार नैनीताल के छात्र शिवा, अनय अग्रवाल और प्रत्यूष बिष्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 2500 का नकद पुरस्कार जीता। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने छात्रों को बधाई दी और कहा कि नवाचार और उद्यमिता की सोच जरूरी है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.