गंगापार, मार्च 5 -- पीपीजीसीएल बारा में बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों व बिजनेस एसोसिएट्स के बीच कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सर्विस बिल्डिंग स्थित सुरक्षित असेम्बली एरिया में ध्वजारोहण के साथ किया गया। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.