गंगापार, मार्च 18 -- पीपीजीसीएल प्रीमियम लीग 2026 के दूसरे संस्करण का शुभारंभ मंगलवार शाम किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पीपीजीसीएल खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह प्रयाग विहार स्थित क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हुआ,जहां पीपीजीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं वरिष्ठ प्रबंधन टीम ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। टूर्नामेंट में विभिन्न बिजनेस एसोसिएट्स की कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों के बीच टीम वर्क, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले मुकाबले बेहद रोमांचक होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.