गोरखपुर, जून 30 -- पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर पिछले एक सप्ताह से पेयजल व्यवस्था ठप है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते 23 जून से स्टेशन परिसर में स्थापित बोरवेल का मोटर खराब हो गया। ऐसे में यहां स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। वहीं, रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक, बोरवेल का मोटर खराब होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों ने जल्द मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया है। इस बीच स्टेशन परिसर में लगे नलों से बालू युक्त पानी निकलने की शिकायत भी सामने आई है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के अव्यवस्थित खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होता है। इसके अलावा, यहां बेंच न होने से यात्रियों को ट्रे...