गोरखपुर, अप्रैल 2 -- पीपीगंज/भरोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जयसवाल-फरदहनी मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा माथाबारी गांव के पास करीब 12 बजे हुआ। गनीमत रही कि वाहन में केवल चालक सवार था और वह बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी जसवल से फरदहनी की ओर जा रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.