पीपीगंज में घर लौट रही महिला से छेड़खानी,मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, जून 7 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में रात के समय घर लौट रही एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।तहरीर में महिला ने बताया कि वह 3 जून को किसी बात पर अपने पति से नाराज होकर सरहरी इलाके में अपनी ननद के घर चली गई थी। रात करीब नौ बजे वहां से अकेले अपने घर लौट रही थी। मछरिहा रोड स्थित पुलिया के पास एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया। छेड़खानी के बीच साहस दिखाते हुए महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी। घटना के अगले दिन पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.