गोरखपुर, फरवरी 25 -- पीपीगंज। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सांखी निवासी महिला दीपा ने समूह की महिला कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता के अनुसार उसने स्वयं सहायता समूह से ऋण लिया था और वह हर माह किश्त जमा करती थी। इस माह उसने आधी किश्त जमा कर दी थी, जबकि शेष राशि पारिवारिक समस्याओं के कारण समय पर नहीं दे सकी। महिला का आरोप है कि बुधवार सुबह समूह की एक महिला कर्मचारी उसके घर पहुंची और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। महिला का कहना है कि उस पर 1100 रुपये की एक किश्त बकाया थी और उसने दो-तीन दिन का समय मांगा था, इसके बावजूद कथित रूप से कर्मचारी घर पहुंचकर विवाद करने लगी। दूसरी ओर समूह की महिला कर्मचारी ने भी पीड़िता के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.