गोरखपुर, अप्रैल 16 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 9 भारद्वाज नगर बनकटवा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अखिलेश सिंह की पत्नी रागिनी सिंह 37 वर्ष की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रागिनी सिंह सुबह करीब 10 बजे इन्वर्टर का स्विच ऑन करने गई थीं। इसी दौरान इन्वर्टर में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आ गईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई मृतका तीन बच्चो की मां थी। घटना की सूचना मृतका के पति ने पीपीगंज पुलिस को दी सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- फूल में सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से बैंककर्मी की मौत चौकी प्रभारी आदित्य सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...