पीपीगंज बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
गोरखपुर, मई 24 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित पीपीगंज-रावतगंज बाईपास पर शनिवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सद्दाम पुत्र सुभान निवासी मानपुर, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से पीपीगंज नगर पंचायत के बघभारी मोहल्ले में अपने ससुर गुड्डू के घर पत्नी आसमा और चार बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता था। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा 12 वर्ष का है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सद्दाम शनिवार रात पैदल बाईपास पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वह उछलकर दूर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.