गोरखपुर, जनवरी 29 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद पीपीगंज क्षेत्र के नगर पंचायत एवं एक गांव से बीते दो सप्ताह के भीतर अपहृत दो नाबालिग किशोरियों और एक युवती को पीपीगंज पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पंचायत के दो अलग-अलग वार्डों से 16 व 17 वर्षीय दो नाबालिग किशोरियों को अज्ञात युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी। लगातार दबिश और तलाश के बाद गुरुवार को पुलिस ने दोनों नाबालिग किशोरियों को बरामद कर लिया। इसी क्रम में पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका को भी एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। परिजनों की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.