अल्मोड़ा, मई 10 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पहल प्रीमियर लीग का समापन हो गया है। रविवार को प्रतियोगिता के तहत फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कसार वॉरियर्स की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। तलाड़ खेल मैदान में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी और दर्जाधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद टॉप जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कसार वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 221 रन बनाए। जवाब में उतरी जीआईसी गोल्डन बॉयज की टीम अपने पूरे विकेट खोकर 206 रनों में सिमट गई। वॉरियर्स की टीम ने 15 रनों ने फाइनल मुकाबल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैन का खिताब शिव शक्ति टीम के प्रदीप कार्की को दिया गया। इस मौके पर अ...