जहानाबाद, मई 5 -- विद्यालय में समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित जहानाबाद, निज संवाददाता शहर के पीपीएम स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाले उज्ज्वल आनंद और बालमुकुंद कुमार ने कामयाबी का मिसाल पेश किया है। दोनों बच्चों ने शानदार सफलता हासिल कर रक्षा मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर काबिज़ हुए। दोनों छात्रों के प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने पर पीपीएम स्कूल के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का आयोजन इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन शिक्षाविद डॉ एसके सुनील एवं डायरेक्टर डॉ इंदु कश्यप के द्वारा उज्ज्वल आनंद एवं बालमुकुंद कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सफल दोनों छात्रों ने अपने स्कूल के बच्चों को कामयाबी के टिप्स भी बताएं और बच्चों ने भी कई सवाल पूछे जिसका जवाब भी दिया। पीपीएम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कामयाब बच्चों की बा...