नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- अगर आपका पीपीएफ खाता है या आप खोलने की सोच रहे हैं, तो 5 अप्रैल तक इसमें इन्वेस्ट करना बहुत जरूरी है। क्योंकि, पीपीएफ का ब्याज हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के अंत तक के सबसे कम बैलेंस पर तय होता है। अगर आप 5 अप्रैल से पहले पैसे जमा कर देते हैं तो आपका पूरा पैसा अप्रैल से ही ब्याज कमाने लगता है, लेकिन अगर आप 5 अप्रैल के बाद जमा करते हैं, तो आपको उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा और ब्याज अगले महीने से शुरू होगा।क्या है पीपीएफ पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक लंबी अवधि की बचत योजना है, जो अच्छे ब्याज और टैक्स में छूट के कारण काफी लोकप्रिय है। यह खास तौर पर रिटायरमेंट के लिए एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। अभी अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए इसमें 7.1% ब्याज मिल रहा है और इस पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.