नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली। पीपीएफएएस एसेट मैनेजमेंट को पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत पेंशन कोष के प्रायोजक के रूप में काम करने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि वह जल्द ही एनपीएस के माध्यम से निवेश करने वाले लोगों की सेवानिवृत्ति बचत का प्रबंधन शुरू करेगी। इसके लिए वह एक अलग पेंशन कोष कंपनी स्थापित करेगी जो योजनाओं का संचालन करेगी एवं समय के साथ इन बचत को बढ़ाने का काम करेगी। कंपनी पूर्ण स्तर पर संचालन शुरू करने से पहले वह पेंशन कोष के पंजीकरण और परिचालन ढांचे की स्थापना सहित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.