कानपुर, जुलाई 29 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमाण पोर्टल के दिशा-निर्देशों के अनुसार पीपीएन (पीजी) कॉलेज परिसर स्थित विभिन्न पेड़- पौधों की क्यूआर कोडिंग का कार्य बुधवार को पूरा कर लिया गया। महाविद्यालय की फ्लोरा समिति की तैयार इस पहल का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि केवल एक क्लिक में पौधों की वैज्ञानिक एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। फ्लोरा समिति की संयोजक डॉ. अलका रानी ने बताया कि प्रत्येक पौधे पर लगाए गए क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करने पर संबंधित पौधे का वैज्ञानिक नाम से लेकर उसके महत्व का पता चल जाएगा। समिति के सदस्य डॉ. अनूप कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. चंचल शर्मा एवं डॉ. कीर्ति चौहान रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...