कटिहार, जून 30 -- कटिहार, एक संवाददाता। पुलिस केंद्र में आयोजित गरिमामय पीपिंग समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने महिला पुलिस पदाधिकारी निशा कुमारी को सार्जेंट से सार्जेंट मेजर के उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार सौंपते हुए उनके कंधों पर स्टार लगाया। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने निशा कुमारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति और नई जिम्मेदारी पुलिसकर्मी के बेहतर कार्य, अनुशासन और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सार्जेंट मेजर के रूप में निशा कुमारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पेशेवर दक्षता के साथ करेंगी तथा पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और अनुशासन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।पीपिंग समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी निशा...