देवरिया, फरवरी 2 -- बरहज हिंदुस्तान संवाद। बरहज में सरयू पर बने पीपा पुल से फिसल कर सोमवार शाम को साइकिल सवार किसान नदी में गिर गया। नदी का पानी गहरा होने के कारण किसान डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय नाविक और गोताखोरों की मदद से किसान की तलाश में जुटी है। उपजिलाधिकारी बचाव कार्य का जायजा लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया देवार निवासी धरमू प्रसाद 35 पुत्र स्व हरिराम प्रसाद शाम को करीब पौने पांच बजे बरहज से पीएम किसान सम्मान निधि का फार्म भरवाकर साइकिल से घर लौट रहा था। पुल पर अव्यवस्थित ढंग से बिछाई गई लोहे प्लेट से उछलकर साइकिल अनियंत्रित हो गई। धरमू ने साइकिल में ब्रेक लगाया। पुल पर रेलिंग न होने से साइकिल फिसलते हुए नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साइकिल सवार ने डूबने से बचने का प्रयास किया किंतु साइकिल में कपड़ा फं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.