पीपा पुल पर लोगों का आवागमन शुरू, मिली राहत कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि से कपसिया (मधेपुरा)-वीरवास (खगड़िया) के बीच निर्मित
खगडि़या, जून 1 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पसराहा थाना अंतर्गत कोसी नदी पर बना वीरवास व कपसिया पीपा पुल दुरुस्त कर आवागमन शुरू कर दिया गया है। रविवार देर शाम में आवागमन का ट्रायल कर आवागमन चालू कर दिया गया। आवागमन चालू होते ही लोगों में खासा प्रसन्नता देखी गई। उल्लेखनीय है कि पुल के दक्षिणी छोर का हिस्सा कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद कटाव होने से गत 28 मई को धंस गया था। शनिवार को पोकलेन मशीन से पुल के धंसे भाग के एक्सटेंशन का काम शुरू किया गया था। गत शुक्रवार को बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ था। वही शनिवार को मौसम ठीक रहने पर काम में तेजी आई थी। पुल का दक्षिणी छोर धंसने के बाद स्थानीय ग्रामीणों को उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर नाव की सवारी करने की मजबूरी पिछले चार दिनों से बनी हुई थी。 यह भी पढ़ें- पीपा पुल के धंसे हिस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.