बाराबंकी, मई 3 -- रामनगर। सरयू नदी पर बने पीपा पुल पर जहां छोटे वाहनों के निकलने से लोगों को आवागमन की सुविधा मिली वहीं आए दिन जाम से दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। पुल पर रेत में बिछाई गई टीन के कहीं नेट के बोल्ट बार-बार ढीले हो जाते हैं तो उन्हें कसने के दौरान वाहनों का आवागमन रोकना पड़ता है और बिछी टीन के धंस जाने पर उसे उठाकर नीचे मिट्टी डालकर समतल करना पड़ता है। इससे जाम लग जाता है। लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। यह सिलसिला लगभग हर दिन रहता है जिससे रास्ते पर जाम लगना आम बात हो गई है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब किसी प्रकार की आपातकालीन सेवा की जरूरत पड़ती है लेकिन रास्ते में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। रविवार को गोंडा की तरफ जा रही एक कार टीन से हटकर रेत में चली गई और बालू में फंस गई। काफी देर तक चालक मदद के लिए परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.