मुख्य संवाददाता, अगस्त 16 -- बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु को आगामी 29 अगस्त की आधी रात से 3 महीने के लिए बंद किया जाना है। इस मेगा ब्लॉक के बाद पूर्वी बिहार का कोसी, सीमांचल समेत अन्य क्षेत्रों के लाखों लोग प्रभावित होंगे। खासकर नवगछिया का भागलपुर से सड़क संपर्क पूरी तरह कट जाएगा। वैकल्पिक तौर पर गंगा नदी में पीपा पुल बनाए जाने की योजना है, लेकिन इस पर ना तो अब तक कोई सर्वे हुआ है और ना ही कार्ययोजना को मंजूरी मिल पाई है। मॉनसून एवं बारिश के चलते गंगा नदी भी उफान पर है। अगले एक-दो महीने तक नाव के जरिए गंगा पार करना भी खतरनाक साबित हो सकता है। अगर बिना तैयारी के विक्रमशिला सेतु बंद किया गया, तो भागलपुर समेत पूर्वी बिहार और आसपास के इलाकों के लोगों के सामने भारी संकट आ जाएगा। दरअसल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ...