कुशीनगर, मई 3 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर और महराजगंज सीमा पर छोटी गंडक नदी के तट पर क्रांति चौराहा के समीप स्थित पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते नदी उस पार के तीन गांवों के पांच दर्जन से अधिक बच्चे प्रतिदिन जान जोखिम में डाल कर क्षतिग्रस्त पीपा पुल को क्रास कर स्कूल आने जाने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- डेढ़ करोड़ की लागत से बना रपटा सात महीने में क्षतिग्रस्त, प्रदर्शन समस्या का समाधान क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधि समेत प्रशासनिक अधिकारियों से इस समस्या से निदान दिलाने की मांग की है। कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की मुख्य सड़क और महराजगंज जनपद को जोड़ती है। इस पर बीच में पड़ने वाली छोटी गंडक नदी पर क्रांति चौराहा के समीप पीपा पुल था, जो क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की दर्ज...