चंदौली, मार्च 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टाण्डा गंगा घाट पर स्थित पीपा पुल पर रविवार की शाम को मारूफपुर से वाराणसी जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पीपा पुल की रेलिंग में फंस गई। गनीमत रही कि लोहे के तारों और पटरी में उलझ गई, जिससे वह गंगा नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार काफी थी। इसमें चालक सहित चार युवक सवार थे। वह ईंद के मौके पर वाराणसी घूमने जा रहे थे। हादसे में कार की तेल टंकी पूरी तरह फट गई और गाड़ी पुल के किनारे लोहे की रेलिंग में जाकर अटक गई। घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि टांडा की ओर से आ रही गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल हिलने लगा और पटरी के नट टूट गए। पटरी तेल की टंकी में फंसने और रेलिंग के सहारे रुकने की वजह से गाड़ी नदी में नहीं गिरी। एक लोहे की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.