गाजीपुर, मई 1 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फिरोजपुर बारा पीपा पुल का मरम्मत कार्य शुक्रवार को पूरा नहीं हो सका। बुधवार को आई आंधी से टूटे पुल के मरम्मत नहीं होने के कारण आवागमन ठप रहा। इससे गहमर, बारा और बिहार के तटवर्ती गांवों तक जाने वाले लोगों और गंगा पार खेती करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बुधवार को आई आंधी के कारण फिरोजपुर बारा पीपा पुल दो हिस्सों में टूट गया था। पुल में लगे कुल 97 पीपों में से 10 को छोड़कर बाकी सभी दूसरे किनारे पर बह गए थे। पुल क्षतिग्रस्त होने से गंगा पार खेती के लिए जाने वाले किसानों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- आंधी से क्षतिग्रस्त पीपापुल का नहीं हुआ मरम्मत गंगा पार के बारा, गहमर, चौसा सहित बिहार के विभिन्न गांवों तक दोपहिया और चारपहिया वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.