झांसी, मार्च 14 -- मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के गांव रोरा (भटपुरा) में सुखनई नदी पर नवनिर्मित पीपा पुल का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने फीता काटकर किया। इसके बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक ने कहा कि सुखनई नदी पर पीपा पुल बन जाने से क्षेत्र के किसानों, युवाओं, माताओं बहनों तथा आमजन को आवागमन में काफी सुविधा होगी। लंबे समय से ग्रामीणों को इस पुल की आवश्यकता थी, जिसके निर्माण से अब लोगों का आना जाना आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे ग्रामीण अंचल में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुल बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों को विद्यालय आने जाने में भी आसानी होगी। इसके साथ ही व्याप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.