मिर्जापुर, जनवरी 29 -- नरायनपुर (मिर्जापुर)। अदलहाट थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव के पास मंगलवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब पीपा पुल से एक कार अनियंत्रित होकर सीधे गंगा नदी में गिर गई। कार सवार होटल व्यवसायी ने शीशा तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। कारोबारी की मानें तो पुल पर कुछ नकाबपोशों के रोकने पर भागते समय वह हादसे का शिकार हो गए। वह अदलहाट से वाराणसी जा रहे थे। नरायनपुर चौकी क्षेत्र के रैपुरिया गांव निवासी 35 वर्षीय विनय यादव पुत्र नत्थू यादव होटल व्यवसायी हैं। उनका वाराणसी में होटल का कारोबार है। मंगलवार रात वह कार से वाराणसी जाने के लिए निकले। जैसे ही उन्होंने पीपा पुल पार किया, कुछ नकाबपोश रुकने के लिए इशारा करने लगे। नकाबपोशों को देख विनय घबरा गए। उन्होंने नकाबपोशों के भय से कार को बैक किया और वापस घर की ओर भागने लगे। रफ्तार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.