रुद्रपुर, फरवरी 21 -- गूलरभोज, संवाददाता। पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत तिलपुरी गांव डैम क्षेत्र में एक वयस्क हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर क्षेत्र को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार सुबह तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज से सटे तिलपुरी नंबर दो गांव के पास ग्रामीणों ने एक हाथी को मृत अवस्था में देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर रेंज अधिकारी पूरन चंद्र जोशी और एसडीओ शशि देव सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। मुख्य पशु चिकित्सक डॉ.राहुल सती, डॉ.पीके पांडे और पशु चिकित्सक डॉ.रवि खुल्बे ने अधिकारियों की मौजूदगी में हाथी का पोस्टमार्टम शुरू किया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.