पीपल के दो पेड़ों को काटकर गिराया, केस दर्ज
गंगापार, मई 9 -- इरादतगंज गांव में जहां एक भू माफिया द्वारा एक जमीन पर स्थित दो हरे पीपल के पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया। रात में ही एक पेड़ की लकड़ी को तो गायब करवा दिया गया लेकिन एक पेड़ शनिवार की सुबह पड़ा रहा। पीपल के हरे पेड़ काटने की सूचना होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति द्वारा घूरपुर थाने में शिकायत की गई तो पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर लिया और मामले की जानकारी वन विभाग को दी जिस पर वन विभाग ने जुर्माना करने की बात कहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.