पीपल की मोटी डाली गिरने से बाल-बाल बचे लोग, सड़क जाम की बनी स्थिति
बांका, जून 4 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शाहकुंड पथ पर पवई यूको बैंक के समीप गुरुवार की शाम में पीपल की मोटी डाली टूट कर सड़क पर गिर गई। हालांकि इससे जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की शाम में यूको बैंक के सामने बजरंगबली मंदिर के बगल में खड़े पीपल की मोटी डाली टूट गई तथा नीरज पांडेय के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही पेड़ के बगल में खड़ी राजकुमार शर्मा की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
पेड़ की डाली के टूटने से हादसा ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ की डाली टूटने से बिजली के 33 हजार, 11 हजार एवं 440 वोल्ट के तार भी टूट कर जमीन पर गिर पड़े। जिससे इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
अफरातफरी की वजह से चौक पर हलचल बिजली के तार टूटने से पवई चौक तक के बिजली पोल हिलने लगे जिससे चौक पर भी अफरातफरी मच ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.