झांसी, जून 15 -- झांसी। ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या पर सोमवती अमावस्या श्रद्धाभाव से मनाई गई। गांवों से शहर तक महिलाएं पीपल के वृक्ष के करीब पहुंची। पूजन किया और अखंड सौभाग्य के लिए कामना की गई। सोमवार सोलह श्रंगार किए महिलाओं ने टोलियों में पूजन किया। सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव को समर्पित होने से इसका मान और बढ़ गया। महिलाओं ने वृक्ष पर सूत लपेटा। अठावनी चढ़ाई। कथा सुनाई गई। सोमवार सुबह से घरों में उत्सवी माहौल रहा। प्रचंड गर्मी में भी बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रती महिलाओं के चेहरे पर शिकन तक नहीं रही। पूजन बाद टोलियों में कथा सुनाई गई। आरती की गई। टोलियों में महिलाएं वृक्ष के करीब पहुंची। खासतौर से नई बहुओं के लिए दिन बेहद खास था। वह परिवार के बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं से हाथों में पूजा की थाली दीप, धूप, नैवेद्य, कुमकुम, पुष्प, अक्षत, नारियल...