पीपल की डाल से बंदी फरार हुआ या जेल के अंदर से ही खेल?
गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर,विवेक पाण्डेय। जिला कारागार से 31 जुलाई को बंदी विपिन के फरार होने की कहानी सवालों के घेरे में है। यह सवाल कोई और नहीं निलंबित जेलर अरुण कुमार ने प्रशासन को भेजे पत्र में उठाते हुए फरारी की जांच पर गंभीर सवाल उठाया है। दावा किया है कि जिस पीपल की डाल से बंदी के भागने की बात रिपोर्ट में दर्ज की गई है, वहां से बिना रस्सी,चादर,कंबल या किसी सहारे के निकलना संभव ही नहीं है। इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि बंदी सुबह 11 बजे फरार हुआ था तो फायर अलार्म करीब ढाई घंटे बाद क्यों बजाया गया? उन्होंने सीसीटीवी फुटेज, जेल के रजिस्टर, निर्माण स्थल और पूरे परिसर की गहन जांच कराने की मांग की है। उधर, 17 दिन बाद भी फरार बंदी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस बीच निलम्बित जेलर की शिकायत से हड़कम्प मच गया है। जिला प्रशासन ने इसकी जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.