गोंडा, अप्रैल 27 -- तरबगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुर्जनपुर बाजार से 300 मीटर दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पिपरी में हाईवे किनारे स्थित जर्जर पीपल के पेड़ की मोटी डाल सोमवार दोपहर बाद टूटकर गिर गई। हादसे में दो लड़कों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक होकर बड़े भाई की शादी के लिए तेल पूजन की सामग्री लेने आए हुए थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घटी। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत धौरहरा घाट के सीरपुरवा निवासी रिंकू (17) पुत्र काशीराम यादव अपने बड़े भाई के तेल पूजन कार्यक्रम की सामग्री लेने बाजार आया हुआ था। साथ में रिश्तेदार अंकित यादव (18) पुत्र नकछेद यादव निवासी भोपतपुर हन्नाटायर भी था। अचानक परमहंस प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित जर्जर पीपल के वृक्ष की एक डाल टूट कर हाईवे पर गिर पड़ी। यह भी पढ...