आजमगढ़, मई 25 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ - मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित शाहगढ़ गांव के पुरानी बाजार डाकखाना के पास सोमवार की सुबह करीब नौ बजे पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। जिससे बिजली के तीन पोल क्षतिग्रस्त होकर तार समेत धाराशायी हो जाने से सौ घरों की बिजली गुल हो गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई जन हानि नहीं हुई। रास्ते पर पेड़ और बिजली का तार गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया। सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम शाहगढ़ पुरानी बाजार डाकखाना के पास एक पुराना पीपल का पेड़ था। वह अन्दर से खोखला हो गया था। सोमवार को सुबह नौ बजे बाजार वासी अपने घरों के अन्दर ही थे तभी अचानक पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। यह भी पढ़ें- पीपल का पेड़ गिरने से तीन पोल क्षतिग्रस्त, बिजली बाधित पेड़ गिरने से बिजली के तीन खंभे धाराशायी हो गए। संयोग रहा कि पेड़, पोल और बिजली के तार की ज...