पीपल का पेड़ गिरने से तीन पोल क्षतिग्रस्त, बिजली बाधित
आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में पुरानी बाजार डाकखाना के पास सोमवार की सुबह पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा। जिससे तीन बिजली का खम्भा गिर जाने से तार और अन्य खम्भे क्षतिग्रस्त हो गये। संयोग से कोई जन हानि नहीं हुई लेकिन आवागमन मार्ग बाधित हो गया। सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम शाहगढ़ पुरानी बाजार डाकखाना के पास एक पुराना पीपल का पेड़ था। वह अन्दर से खोखला हो गया था। सोमवार की सुबह नौ बजे लोग अभी घरों के अन्दर ही थे कि अचानक पीपल का पेड़ डाकखाना के पास बिजली के पोल पर गिरा, दो और पोल एक मन्दिर के पास और दूसरा रामसिंगार पाण्डेय के घर के सामने लगे थे वे भी टूट गए। जिससे आवागमन बाधित हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.