पीपल का पेड़ गिरने से आधा दर्जन पोल टूटे, बत्ती गुल
प्रयागराज, मई 27 -- बहादुरपुर विकास खंड के लीलापुर खुर्द गांव में बुधवार सुबह अचानक पीपल का एक पुराना पेड़ गिरने से एचटी लाइन के आधा दर्जन खंभे टूट गए। इससे लीलापुर खुर्द सहित दक्षिणी कोटवां के सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। प्रचंड गर्मी में दिनभर लोग बिजली के अभाव में बेहाल रहे। विद्युत अवर अभियंता दीपक वर्मा ने रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की बात कही। जेई ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। सामान्य मौसम में हराभरा विशाल पीपल वृक्ष गिरने से लोग चकित हैं। पूर्व प्रधान विनय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि यह पीपल का वृक्ष मधु बाबा के नाम से जाना जाता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.