सहारनपुर, फरवरी 24 -- दिल्ली रोड पर पीपल का पेड़ काटने की साजिश की जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। प्रेम विहार कॉलोनी निवासी सचिन कुमार पंवार व क्षेत्रवासियों का कहना है कि दिल्ली रोड पर विकास भवन के सामने करीब 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ है। एक दुकानदार पीपल के पेड़ को कटवाने में लगा है। कुछ दिन पूर्व पेड़ की सभी टहनियों को कटवा दिया गया। आरोप है कि अब दुकानदार द्वारा पेड़ को जड़ से कटवाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीपल का पेड़ हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने पेड़ को कटवाने की साजिश रचने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.