बिजनौर, फरवरी 17 -- पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव धीमान के नेतृत्व में काफी संख्या में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर यूजीसी के समर्थन में डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने बहुजन समाज के हक़ अधिकार की आवाज़ को बुलंद करते हुए यूजीसी को पूर्ण लागू करने की बात कही। पदाधिकारियों ने ग्रामीण व कस्बों में फड़ ठेली वालो से उगाही के विरुद्ध आवाज़ उठाई। पदाधिकारियों ने छोटे व्यापारियों से की जा रही अवैध वसूली एवं उत्पीड़न के खिलाफ ठोस कदम कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान भीम सैन, मांगेराम सैनी, कामरेड शमशाद हुसैन, अर्चना धीमान, शशिकला गौतम, कांव्याश धीमान, रामकुमार सिंह, रामकिशन शर्मा, अनिल शर्मा, सोमपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.