कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। शारदा नगर एलआईसी पार्क नंबर एक स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। आचार्य पं. वागीश शास्त्री के सान्निध्य में हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन एवं वेदी पूजन से हुई। इसके पश्चात गणेश, गौरी, कार्तिकेय, नंदीश्वर, भगवान शिव, माता कुष्मांडा, राधा-कृष्ण, राम दरबार एवं हनुमान जी की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। सभी अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए। अंत में हवन की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य संत बाल योगी अरुण चैतन्य महाराज व विधायक नीलिमा कटियार मौजूद रहीं। आचार्य विपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.