बिजनौर, जून 27 -- प्राचीन सिद्धपीठ श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन शनिवार को श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा व पुरुष श्रद्धालुओं ने मूर्तियों की यात्रा निकाली। नगर के मोहल्ला साहूवान,पाधान व मनिहारी सराय के तिराहे पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर पीपलेश्वर महादेव का पिछले दिनों श्रद्धालुओं ने जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण किया था। मंदिर में मूर्तियों की स्थापना के लिए प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आज शनिवार से प्रारंभ हो गए हैं।

श्रद्धालुओं की भागीदारी शनिवार सुबह दस बजे पूरे विधि विधान व पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा व श्रद्धालु पुरुषों ने मूर्तियों के साथ यात्रा निकाली। बद्र...