रामपुर, अप्रैल 24 -- रामपुर। पीपली वन क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे अवैध पेड़ कटान के मामलों को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। लकड़ी की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग ने फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करेगी। जनपद में डीएफओ के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वायड के अलावा तीन अन्य टीमों का भी गठन किया गया है। ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित गश्त कर अवैध कटान और तस्करी पर नजर रखेंगी। विभाग ने विशेष रूप से पीपली वन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है, जहां हाल के दिनों में पेड़ों के कटान की घटनाएं सामने आई थीं। वन विभाग का कहना है कि अब गश्त तेज कर दी गई है और रात के समय भी सख्ती बरती जा रही है। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की ...