मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- भारतीय रिज़र्व बैंक के मनीवाइज सीएफएल प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश में संचालित 133 सीएफएल केंद्रों में से मुरादाबाद ज़ोन के सीएफएल भगतपुर टांडा ग्राम पीपलसाना की शाखा को बेस्ट सीएफएल के रूप में चुना गया है। इस उपलब्धि से जनपद मुरादाबाद का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। इस परियोजना का संचालन क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में 133 सीएफएल केंद्र संचालित हैं। उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, प्रभावी वित्तीय साक्षरता अभियानों और आमजन की सक्रिय भागीदारी के आधार पर सीएफएल भगतपुर टांडा को यह सम्मान मिला है। सीएफएल भगतपुर टांडा का संचालन नाबार्ड एवं कैनरा बैंक (लीड बैंक) के सहयोग से किया जा रहा है। केंद्र प्रबंधक अरमाना बी के कुशल नेतृत्व में टीम ने उल्लेखनीय कार्य किया है। टीम में रानी, मनतशा, रेन...