मुरादाबाद, अगस्त 23 -- भोजपुर। थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना (मोहल्ला जामा मस्जिद) निवासी सगीर हुसैन के पुत्र गफीर अहमद को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा आयोजित 'डीआरएम अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स' समारोह में सम्मानित किया गया। गफीर अहमद वर्ष 1988 में क्रिकेट के प्रति अपनी रुचि और खेल प्रतिभा के चलते पीपलसाना से लखनऊ पहुंचे थे। उनका चयन खेल कोटे के तहत पूर्वोत्तर रेलवे में हुआ था। वर्तमान में वह सहायक क्रीड़ा सचिव के पद पर कार्यरत हैं। रेलवे क्लब में आयोजित समारोह में उन्हें उत्तर पूर्वी रेलवे क्रिकेट टीम के टीम मैनेजर के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने सम्मानित किया। ऑल इंडिया रेलवे चैंपियनशिप में दिलाई सफलतागफीर अहमद के मार्गदर्शन में उत्तर पूर्वी रेलवे की क्रिकेट टीम ने ऑल इंडिया रेलवे चैंपिय...