मुरादाबाद, मार्च 15 -- लालापुर-पीपलसाना की गर्भवती महिला की जसपुर में संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर गर्भवती महिला के पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से होने की पुष्टि हुई है। वहीं, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शनिवार को ग्राम लक्ष्मीपुर खेड़ा की पप्पू कॉलोनी निवासी नाजमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के मायके वाले ससुरालियों पर महिला की हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने मृतका के पिता नन्हें पुत्र अब्दुल रसीद निवासी ग्राम लालापुर पीपलसाना की तहरीर पर ग्राम खेड़ा लक्ष्मीपुर निवासी शाहनवाज पुत्र फईमुद्दीन, सास हुसन जहां, ननद महरीन,शाकिर दो सगे बहनोई, अज्ञात के खिलाफ ...