चम्पावत, मार्च 22 -- जनपद के पाटी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपलढांग में उपभोक्ताओं की ओर से पानी के बिल अधिक आने की शिकायतों पर जल संस्थान के ईई रवि प्रकाश डोबवाल ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में गांव में स्टैंड पोस्ट व्यवस्था संचालित थी, जिसके माध्यम से एक ही जल स्रोत से लगभग 10 से 12 परिवार पानी का उपयोग करते थे। उस समय प्रति परिवार लगभग 258 रुपये वार्षिक जल देयक निर्धारित था। वर्तमान में हर घर नल योजना लागू होने के बाद प्रत्येक परिवार को अलग-अलग घरेलू जल संयोजन उपलब्ध कराया गया है। इस व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक उपभोक्ता का अपना स्वतंत्र जल कनेक्शन है, जिससे पीपलढांग में जलापूर्ति सीधे हर घर तक सुनिश्चित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.