गुमला, अगस्त 14 -- रायडीह, प्रतिनिधि। उत्तराखंड के पीपलकोटी में हुए टनल हादसे में रायडीह प्रखंड के कड़ो छतरपुर गांव निवासी मजदूर विनोद रावना घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद रायडीह बीडीओ प्रधान हांसदाक कटकांया गांव पहुंचे और घायल मजदूर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने चावल, दाल, तेल, नमक आदि देकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान जिला श्रम अधीक्षक भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार विनोद रावना करीब एक वर्ष पूर्व परिवार और बच्चों के भरण-पोषण के लिए रोजगार की तलाश में उत्तराखंड गया था। वहां वह पीपलकोटी टनल में मजदूरी कर रहे थे। हादसे के बाद टनल से ही उसकी पहचान हुई और मोबाइल के माध्यम से परिजनों को उसके घायल होने की सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- चमोली टनल हादसे से तोरपा के चार गांवों में पसरा मातम बताया गय...