रांची, फरवरी 16 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के सदर पंचायत अंतर्गत पीपर टोली गांव में जल्द ही सड़क निर्माण कराया जाएगा। यह आश्वासन खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने सोमवार को गांव पहुंचकर ग्रामीणों को दिया। विधायक ने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जानकारी मिली कि पीपर टोली गांव में अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को विशेषकर बरसात के दिनों में आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गांव की इस मूलभूत समस्या के समाधान के लिए वे अपने विधायक मद से या संबंधित प्रशासनिक विभाग को अवगत कराते हुए शीघ्र पक्की सड़क निर्माण की दिशा में पहल करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी। विधायक ...