भागलपुर, मार्च 28 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत के पीपरा गांव में चैती दुर्गा पूजा में लोगों कि भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण बताते हैं कि दर्जनों नये रिश्ते इस मेला में तय होते हैं। तीन जिले के चार प्रखंड के हजारों लोगों की भीड़ यहां जुटती है।कमेटी के अध्यक्ष अंजनी सिन्हा ने बताया कि मेला में श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की जाती है। मेला के दौरान हर घर मेहमानों की भीड़ रहती है। ऐसी मान्यता रही है कि यहां जो भी रिश्ते तय होते हैं। उसकी शादी अवश्य हो जाती है और सुखी वैवाहिक जीवन निभाते हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नवमी पर लगभग दो सौ पाठा की बलि दी गयी। लगभग 125 मुंडन कराया गया। 30 मार्च को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.